{"_id":"6a528ac49de65dcc8a0aa0a2","slug":"case-registered-over-allegation-of-suicide-due-to-harassment-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-163919-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 11 Jul 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर हजारा थाना के गांव कबीगंज के नानक फार्म निवासी हरविंदर सिंह उर्फ बंटू (55) ने मार्च में जहर खाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने हरविंदर के भाई पंजाब के बठिंड़ा के पूहल नंथाना निवासी बरजिंदर सिंह की ओर से उसके पिता के तहेरे भाई नानक फार्म निवासी सुखवंत सिंह और सुखवंत की मां मंजीत कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मूलरूप से पंजाब के थाना नथाना बठिंडा के गांव पूहल नंथाना निवासी हरविंदर सिंह अविवाहित थे। हजारा थाना क्षेत्र में कबीरगंज में अपने पिता के तहेरे भाई सुखवंत के साथ रहते थे। बरजिंदर सिंह ने कहा कि उसके पिता के नाम नानक फार्म में 26-27 एकड़ जमीन थी। पिता की मौत के बाद जमीन उसके और उसके भाई हरविंदर के नाम आ गई। जमीन को सुखवंत सिंह को ठेके पर दे दिया था।
जमीन हड़पने की नीयत से आठ मार्च 2022 को आरोपियों ने जमीन की वसीयत उसके भाई से करा ली थी। हालांकि बाद में 26 जून 2025 को वसीयत को निरस्त करा दिया गया था। आरोपियों ने जमीन पर दो बैंकों से 20 लाख रुपये ऋण ले लिया था। उसे वापस जमा नहीं कर रहे थे। उसके भाई से आरोपियों ने सादा कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए थे। आठ मार्च 2026 को आरोपियों ने उसके भाई को रुपयों को लेकर परेशान कर आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। इस पर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सीओ विधि भूषण मौर्य के अनुसार तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।