फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Online applications for admission to ITI have started.

Pilibhit News: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sat, 11 Jul 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 11 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Online applications for admission to ITI have started.
पीलीभीत। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अगस्त 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय औद्योगिक संस्थान के प्रधानाचार्य शरद चंद्र सागरवाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सहयोग से 149 राजकीय संस्थानों में 11 दीर्घकालीन व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले मोबाइल नंबर का ओटीपी से सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

फॉर्म भरने के बाद, पूर्वावलोकन पृष्ठ पर प्रोसीड पेमेंट लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान होने के बाद अभ्यर्थी अपने फॉर्म का प्रिंट आउट ले सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में हुई किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन में सहायता के लिए विस्तृत जानकारी ई-फॉर्म में वेबसाइट http://www.scvtup.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवरण को पूर्ण रूप से या आवश्यकतानुसार डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 11 जुलाई से 4 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये निर्धारित है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये है। महिला वर्ग के लिए यह शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed