{"_id":"6a2b051f4e499ce9470784ac","slug":"charging-points-for-e-vehicles-launched-in-bisalpur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-161599-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में ई-वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में ई-वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट शुरू
विज्ञापन
बीसलपुर के एक पेट्रोल पंप लगाया गया चार्जिंग प्वाइंट। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में 200 से अधिक इलेक्ट्रिक कारों का हो रहा संचालन, सभी पेट्रोल पंपों पर लगाए जाएंगे प्वाइंट
पीलीभीत। बीसलपुर कस्बे में पीलीभीत मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक पंप पर चार्जिंग प्वाइंट लगाया गया है। जिले में करीब 200 से अधिक इलेक्ट्रिक कारों का संचालन किया जा रहा है। अभी अन्य पंपों पर भी चार्जिंग प्वाइंट लगवाए जाने हैं।
इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को लेकर लगातार शासन स्तर से कवायद की जा रही है। ताकि ईंधन की बचत की जा सके। ऐसे में लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर भी रुख किया है। जिले में करीब 142 पंप संचालित हो रहे हैं। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक पंप संचालक ने यह सुविधा शुरू की है।
14 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से करना होगा भुगतान
ईवी वाहन चार्जिंग के लिए वाहन स्वामी को एक यूनिट के लिए 14 रुपये देने होंगे। वाहन संचालक से एप्लीकेशन के माध्यम से रुपये लिए जाएंगे। इन चार्जिंग प्वाइंट के लगने से लंबी दूरी वाले वाहन स्वामियों को काफी सहूलियत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग प्वाइंट लगवाए जाने है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। बीसलपुर क्षेत्र में कुछ पंपों पर चार्जिंग प्वाइंट लगा दिए गए है। जिले के सभी पंपों पर चार्जिंग प्वाइंट को लगवाया जाएगा। - विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी।