{"_id":"6a2b05708ea5ac86700733e9","slug":"verification-of-applications-for-the-mass-marriage-scheme-has-begun-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-161608-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सामूहिक विवाह योजना के आवेदनों का सत्यापन कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सामूहिक विवाह योजना के आवेदनों का सत्यापन कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। सामूहिक विवाह योजना में हुए आवेदनों का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया। शासन से 226 कन्याओं का शादी कराए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर विभागीय स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का विवाह कराया जाता है। इसमें इन कन्याओं के खाते में 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजे जाते हैं। साथ ही 25 हजार रुपये का उपहार स्वरूप सामान दिया जाता है। वहीं, 15 हजार रुपये खान-पान, पंडाल आदि पर खर्च किया जाता है। शासन स्तर से 226 कन्याओं का विवाह कराए जाने का लक्ष्य भेजा गया है। ऐसे में विभागीय अफसरों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग के पास अब तक करीब 2448 लोगों ने आवेदन किए हैं। विभागीय स्तर से अब इन आवेदनों का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें नगर पालिका और नगर पंचायत के कर्मचारी व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सत्यापन के बाद पात्र आवेदकों का मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत विवाह संपन्न कराया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि शासन की ओर से सामूहिक शादी का लक्ष्य भेज दिया गया है। इसको लेकर विभागीय स्तर से सत्यापन कार्य शुरू करा दिया गया है। शासन स्तर से तिथि निर्धारित होने पर सामूहिक शादियां कराई जाएंगी। संवाद