फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Churrasakatpur Pond to Undergo Transformation

Pilibhit News: चुर्रासकतपुर तालाब का होगा कायाकल्प

Sun, 02 Aug 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Churrasakatpur Pond to Undergo Transformation
पीलीभीत। जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में प्रशासन ने चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी के पास स्थित तालाब के कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने तालाब का संयुक्त निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत विभाग को तालाब को आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तटबंधों के सुदृढ़ीकरण, इंटरलॉकिंग पैदल मार्ग, प्रकाश व्यवस्था और व्यापक पौधरोपण कराने के लिए कहा। साथ ही तालाब की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कर उसकी जल संचयन क्षमता बढ़ाने और आसपास का वातावरण स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तालाब के चारों ओर आवश्यक फेंसिंग या रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed