{"_id":"6a6e41f1173e7131ba0758ee","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-made-off-with-jewelry-and-cash-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165571-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसे चोरों ने जेवर व नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसे चोरों ने जेवर व नकदी उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गिद्धौर में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़िता सुमित्रा देवी पत्नी भगवान शरण राठौर ने बताया कि चोर घर के पीछे स्थित धान के खेत की ओर से करीब 14 फुट ऊंची बिना प्लास्टर की दीवार पर चढ़कर मकान में दाखिल हुए। उस समय भगवान शरण घर के आंगन में कमरे के सामने चारपाई पर सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे छत पर बने टिनशेड वाले कमरे में थे। चोर करीब सवा पांच तोला सोना, लगभग 900 ग्राम चांदी और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में करीब 11 ग्राम का सोने का हार, तीन जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने का टीका, दो सोने के मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झाले, सोने का ओम, चांदी का पेंडल, चांदी की चेन, पुरानी चांदी शामिल हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट सहित अन्य नमूने एकत्र किए। परिजनों ने बताया कि मकान के मुख्य मार्ग की ओर दोनों तरफ सीसी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन चोर कैमरों से बचने के लिए पीछे की ओर से दीवार फांदकर घर में घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से निकल गए।
विज्ञापन
सीओ (सदर) नताशा गोयल के अनुसार थाना पुलिस को चोरों का पता लगाकर जल्द घटना का अनावरण करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -