सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Combine driver dies after being hit by high tension line

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कंबाइन चालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 11 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Combine driver dies after being hit by high tension line
विज्ञापन
पूरनपुर। कंबाइन पर चढ़कर धूल साफ कर रहे कंबाइन चालक गांव गैरतपुर जप्ती निवासी बलराम (22) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सीएचसी लाए गए कंबाइन चालक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos


घटना बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव चंदिया हजारा के समीप की है। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी कंबाइन स्वामी अकबर ने बताया कि कंबाइन चालक गांव गैरतपुर जप्ती के बलराम को साथ लेकर मंगलवार को गांव चंदिया हजारा के समीप लाही काटने गए थे। लाही काटने के बाद बलराम कंबाइन पर चढ़कर धूल साफ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सीएचसी लाए गए बलराम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बलराम के पिता दाताराम ने बताया कि वह कई साल से कंबाइन पर काम करता था। चंदिया हजारा के समीप लाही काटने को जाने की जानकारी देकर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। बुधवार को करंट से उसकी मौत की सूचना मिली। बलराम तीन भाइयों और एक बहन में मझला और अविवाहित था। दाताराम ने बताया कि पुत्र के शव का पोस्टमॉर्टम कराने की सूचना हजारा पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed