{"_id":"69b1ad2d5f783893580be87e","slug":"the-age-old-network-problem-in-the-lagga-bhagga-area-will-be-resolved-two-new-mobile-towers-will-be-installed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-155305-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लग्गा-भग्गा क्षेत्र में वर्षों पुरानी नेटवर्क की समस्या होगी दूर, लगेंगे दो नए मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लग्गा-भग्गा क्षेत्र में वर्षों पुरानी नेटवर्क की समस्या होगी दूर, लगेंगे दो नए मोबाइल टावर
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा से सटे पीलीभीत टाइगर रिजर्व के लग्गा-भग्गा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से इस इलाके में बीएसएनएल के दो नए मोबाइल टॉवरों को लगाने के प्रस्ताव पर वन विभाग की मंजूरी मिल गई है। इससे अब बीहड़ इलाके के हजारों ग्रामीणों को बेहतर संचार सुविधा मिलने की उम्मीद जागी है।
जनपद के कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी के पार भारत-नेपाल सीमा के कुछ इलाकों में अभी तक संचार की सुविधा नहीं है। ऐसे में लग्गा-भग्गा समेत अन्य इलाकों के लोग लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। सीमावर्ती होने के कारण इन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था का मजबूत होना बेहद जरूरी है, लेकिन नेटवर्क के अभाव में ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग के कर्मचारियों और सुरक्षा एजेंसियों को भी कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है।
इस समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से दूरसंचार मंत्रालय की ओर से लग्गा-भग्गा में बीएसएनएल के दो मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति दी गई थी। हालांकि टावर लगाने की भूमि पीटीआर क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण वन विभाग की मंजूरी आवश्यक थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से भी इस संबंध में पहल की। इसके बाद भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मंगलवार को फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्रदान कर दी गई। स्वीकृति मिलने के बाद अब दूरसंचार मंत्रालय के निर्देश पर अगले दो से तीन दिनों में टावर स्थापना का कार्य शुरू होने की संभावना है।
Trending Videos