सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Constable attacked with knife in domestic dispute, wife accused

Pilibhit News: घरेलू विवाद में सिपाही पर चाकू से हमला, पत्नी पर आरोप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Constable attacked with knife in domestic dispute, wife accused
विज्ञापन
पैर में जख्म होने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच
Trending Videos

बरखेड़ा। एक गांव में घरेलू विवाद के बाद यूपी पुलिस के एक आरक्षी ने पत्नी पर चाकू से प्रहार करने का आरोप लगाया है। पैर में जख्म होने पर परिजन सिपाही को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि पुलिस पूरे प्रकरण को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पतरासा निवासी जसवंत कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी हैं। शनिवार को वह छुट्टी पर अपने पैतृक गांव पतरासा आए हुए थे। सिपाही के तहरीर के अनुसार, पूर्व में पत्नी से बाहर घूमने जाने को लेकर बातचीत हुई थी। शनिवार को जाने की बात पर पत्नी के इंकार करने से दोनों के बीच बहस हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रात के समय किसी समय पत्नी ने चाकू से उनपर कई प्रहार कर दिए। इससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। घायल सिपाही ने अपनी पत्नी के साथ-साथ ससुराल पक्ष पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच चल रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed