{"_id":"6988f0a1edfefd2bf300bb71","slug":"herd-of-elephants-reached-dhakiya-destroyed-huts-trampled-three-acres-of-wheat-crop-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-153409-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ढकिया में पहुंचा हाथियों का झुंड, झोंपड़ी उजाड़ी, तीन एकड़ गेहूं की फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ढकिया में पहुंचा हाथियों का झुंड, झोंपड़ी उजाड़ी, तीन एकड़ गेहूं की फसल रौंदी
विज्ञापन
खेतों में हुए नुकसान को दिखाते किसान। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
किसान बोले- करीब झुंड में शामिल थे करीब 25 हाथी, बचाव के इंतजाम न होने से रात भर जागने को हुए मजबूर
माधोटांडा। शारदा नदी के पार नेपाली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात हाथियोंं ने ढकिया गांव में दस्तक देकर एक किसान की झोंपड़ी उजाड़ दी, जबकि करीब तीन एकड़ गेहूं की फसल को रौंद दिया। किसानों का आरोप है कि बचाव के कोई इंतजाम मुहैया न करने के कारण वह लोग रात भर जागने को मजबूर हुए।
बराही रेंज के अंतर्गत शारदा नदी के पार पिछले कई दिनों से नेपाली हाथियों की सक्रियता बनी हुई है। नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी से निकलकर हाथी लग्गा भग्गा क्षेत्र में डेरा जमाय रहते हैं। शुक्रवार रात हाथियों ने लग्गा भग्गा चौकी के निकट पहुंचकर काफी नुकसान पहुंचाया था। चौकी में रखे सामान को क्षतिग्रस्त किया था। वनकर्मियों की बाइक, साइकिल भी तोड़ दी थी। इधर, शनिवार रात भी हाथियों की चहलकदमी जारी रही। शनिवार रात हाथी ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव की सीमा में पहुंच गए।
हाथियों ने सबसे पहले किसान लक्ष्मी प्रसाद की झोपड़ी उजाड़ दी। झोपड़ी के आसपास लगी किसान की ही करीब पौन एकड़ गेहूं की फसल को हाथियों ने रौंद दिया। इसके बाद हाथी किसान किशोरी के खेत में पहुंचे और तीन बीघा गेहूं की फसल रौंदी। मेघनाथ की भी पौन एकड़ गेहूं की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया।
डेढ़ घंटे तक किसानों की सांसें अटकी रहीं
किसानों के अनुसार, हाथियाें की संख्या करीब 25 थी। हाथियों ने करीब डेढ़ घंटे तक तांडव मचाया। वन विभाग का भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शारदा पार हाथियों की दस्तक बनी रहती है। क्षेत्रीय टीम को अलर्ट किया गया है। ग्रामीणों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
गजरौला क्षेत्र में नेपाली हाथियों ने फसल रौंदी
गजरौला। माला रेंज से सटे गांव रिछोला सहराई में शनिवार रात नेपाली हाथियों ने जमकर तांडव मचाया। हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर 15 से अधिक किसानों की गेहूं की खड़ी फसल रौंद दी। इस घटना में किसान बलविंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरु प्रताप सिंह, सुखदेव सिंह, लक्खा सिंह सहित अन्य किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि हाथियों की समस्या को लेकर लगातार प्रशासन और वन विभाग को अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब तक कई एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है, इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि टीम लगातार हाथियोंं की चहलकदमी पर नजर रख रही है।
Trending Videos