सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   STEMI care will start, lives of patients can be saved

Pilibhit News: स्टेमी केयर की होगी शुरुआत, मरीजों की बचाई जा सकेगी जान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
STEMI care will start, lives of patients can be saved
डॉ. संगीता अनेजा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग में हृदयाघात से मृत्यु दर को रोकने के लिए प्रदेश भर में शुरू हो रही स्टेमी केयर (एसटी-सेगमेंट एलिवेशन मायोकार्डियल इन्फार्क्शन) योजना को जिले में भी लागू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए हाल ही में जिले के सीएचसी सहित जिला अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों की टीम ने लखनऊ में स्टेमी मरीजों को बचाने का प्रशिक्षण लिया है। स्टेमी केयर के स्थापित होने के बाद हृदयाघात के मरीजों को कुछ मिनटों में बचाया जा सकेगा।
Trending Videos

गंभीर हृदयाघात से पीड़ित मरीजों को समय पर जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व जिला अस्पताल में स्टेमी केयर सेवा शुरू होने जा रही है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ पैरामेडिकल कर्मचारियों का प्रशिक्षण बीते सप्ताह लखनऊ में पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में त्वचा विशेषज्ञ एसपी सिंह सहित दो पैरामेडिकल स्टाॅफ ने भी स्टेमी केयर का प्रशिक्षण लिया है। प्रशिक्षण के दौरान हृदयाघात की त्वरित पहचान, ईसीजी जांच, आवश्यक दवाओं का प्रयोग, प्राथमिक उपचार, थ्रोम्बोलाइसिस की प्रक्रिया तथा रेफरल प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई। साथ ही मरीज को समयबद्ध रूप से सरकारी उच्च स्वास्थ्य सेवा केंद्र पहुंचाया जाएगा। यहां उसकी एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed