{"_id":"6988f408320f570c70091810","slug":"villager-dies-by-burning-in-fire-in-suspicious-condition-accused-of-murder-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153430-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध हालत में ग्रामीण की आग में जलकर मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध हालत में ग्रामीण की आग में जलकर मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मटेना गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
बीसलपुर। गांव मटेना में शनिवार की रात नेमचंद वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलैंदा गौंटिया निवासी सरस्वती देवी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि शनिवार शाम करीब चार बजे गांव का ही एक व्यक्ति उनके पति 53 वर्षीय नेमचंद वर्मा को घर से बुलाकर पड़ोसी गांव मटेना में एक ग्रामीण के घर ले गया था। आरोप लगाया कि उन दोनों लोगों ने उसके पति को पहले शराब पिलाई और उसके बाद जिंदा जलाकर मार डाला। आरोपियों नेे उसके पति का शव प्राथमिक विद्यालय मटेना के पास डाल दिया। रविवार को सुबह परिवार के लोगों को इस मामले की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र मनोज कुमार और कमलेश कुमार का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है।
थानाध्यक्ष संजीव शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
Trending Videos