{"_id":"69efc9817ac7c526330b6214","slug":"delhi-girl-physically-exploited-on-the-pretext-of-marriage-3-lakh-rupees-snatched-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-158250-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी का झांसा देकर दिल्ली की युवती का शारीरिक शोषण, तीन लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी का झांसा देकर दिल्ली की युवती का शारीरिक शोषण, तीन लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ढाई साल पहले गोवा यात्रा के दौरान युवक से हुई मुलाकात, तब से था प्रेम-प्रसंग
पीलीभीत। दिल्ली के लाजपत नगर की एक युवती ने पीलीभीत के एक युवक पर शादी का वादा कर ढाई साल तक शारीरिक शोषण करने और करीब तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर एसपी ने पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं।
युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब ढाई साल पूर्व उसकी मुलाकात शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से गोवा जाते समय हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई और दोनों में करीबियां बढ़ गईं। युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और कई बार पीलीभीत भी बुलाया।
आरोप है कि पिछले ढाई साल से आरोपी उसके साथ दिल्ली में ही रह रहा था और पति-पत्नी की तरह व्यवहार करता था। इसी दौरान आरोपी ने उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने अलग-अलग समय पर उससे करीब ढाई से तीन लाख रुपये भी लिए। इनमें कुछ रकम बैंक ट्रांसफर के जरिए और कुछ नकद दी गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब मार्च में आरोपी ने अचानक उससे बातचीत बंद कर दी। बाद में 24 अप्रैल को आरोपी ने किसी अन्य महिला से शादी कर ली। इसकी जानकारी पीड़िता को 25 अप्रैल को हुई। इसके बाद आरोपी ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसका पहले विवाह हो चुका था, लेकिन आठ साल बाद उसका तलाक हो गया था और वह अपनी बेटी के साथ रहती है। आरोपी उसके घर आता-जाता था और वहीं ठहरता भी था। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मामले में कोतवाली पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X