{"_id":"69efc952eeeac30e7a05ea6c","slug":"eight-police-personnel-occupied-the-panchayat-secretariat-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-158252-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पंचायत सचिवालय में आठ पुलिस कर्मियों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पंचायत सचिवालय में आठ पुलिस कर्मियों का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायत करेली में बने पंचायत सचिवालय पर आठ पुलिस कर्मियों ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि पुलिस कर्मी कई माह से सचिवालय के कमरों में रह रहे हैं, जिससे पंचायत की मासिक बैठकें और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) रोहित भारती ने पुलिस अधीक्षक (पुलिस अधीक्षक) सुकीर्ति माधव को पत्र लिखकर सचिवालय को खाली कराने का अनुरोध किया है।
बिलसंडा ब्लॉक के वार्ड संख्या 12 के कृष्ण कुमार शर्मा ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराकर बताया कि ग्राम पंचायत करेली में लाखों रुपये की कीमत से पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया गया। पंचायत सचिवालय का संचालन तो नहीं हो सका। आरोप है कि करेली थाना के करीब आठ पुलिस कर्मी बिना किसी अनुमति के इस पंचायत सचिवालय में रह रहे हैं। इससे हर माह होने वाली पंचायत सदस्यों की बैठकें व अन्य कार्य प्रभावित हो रही हैं।
इसको लेकर सहायक विकास अधिकारी पंचायत को कई बार बताया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई। मामला जानकारी आने पर अब डीपीआरओ ने एसपी सुकीर्ति माधव को पत्र लेकर पंचायत सचिवालय को खाली कराए जाने के लिए पत्र लिखा है। संवाद
--
जल्द ही पंचायत सचिवालय को खाली कराया जाएगा : डीपीआरओ
डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि मामले की शिकायत हुई थी। इस पर एसपी को पत्र लिखा गया है। जल्द ही पंचायत सचिवालय को खाली करा लिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X