सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife booked for throwing acid on husband

Pilibhit News: पति पर तेजाब फेंकने के मामले में पत्नी पर केस दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Wife booked for throwing acid on husband
विज्ञापन
पीलीभीत। पत्नी का किसी और युवक से प्रेम-प्रसंग होने के शक से शुरू हुआ विवाद कोर्ट में मुकदमेबाजी के बाद तेजाब कांड तक पहुंच गया। रविवार को शहर के मोहल्ला खैरुल्लाह शाह में हुए हंगामा कर पति पर तेजाब फेंकने के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल पति और आरोपी पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Trending Videos

मोहल्ला खैरुल्लाह शाह निवासी हेमंत वर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी शिल्पी रस्तोगी शाम करीब चार बजे घर के दरवाजे पर आई और हंगामा करने लगी। इसके बाद पत्नी ने उसके ऊपर केमिकल पदार्थ डाल दिया और मौके से भाग गई। तेजाब नुमा केमिकल डालने से उसका चेहरा, गला समेत शरीर के अन्य अंग झुलस गए। गौरतलब है कि पीड़ित हेमंत की शादी लखीमपुर खीरी के धौरहरा निवासी शिल्पी के साथ वर्ष 2020 में हुई थी। रविवार को घटना के बाद पीड़ित हेमंत ने पत्नी पर आरोप लगाए थे। उसका कहना था कि पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग का पता लगने पर उसने विरोध किया। इस पर दोनों में विवाद बढ़ गया। मामला मुकदमेबाजी तक पहुंचा। वर्तमान में भी कोर्ट में मामला विचाराधीन है। इसके चलते दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर रविवार को पीलीभीत पहुंची पत्नी शिल्पी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया था। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed