फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM cracks down on stray cattle; officials to face action if animals are spotted on roads.

Pilibhit News: छुट्टा गोवंश पर डीएम की सख्ती, अब सड़कों पर दिखे तो अफसरों पर होगी कार्रवाई

Sun, 09 Aug 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
DM cracks down on stray cattle; officials to face action if animals are spotted on roads.
पीलीभीत। सड़कों पर घूम रहे छुट्टा गोवंश से लगातार हो रहे हादसों और इनमें लोगों की जान जाने के मामलों को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गंभीरता से लिया है। शुक्रवार रात बीसलपुर क्षेत्र में छुट्टा गोवंश से टकराकर एक निजी बैंककर्मी की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने जिले के सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों और विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों को अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे छुट्टा गोवंश को चिह्नित कर गोशालाओं में संरक्षित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। अमर उजाला में रविवार को खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ने यह कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

जिले में छुट्टा गोवंश लंबे समय से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। मुख्य मार्गों से लेकर शहर और ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर गोवंश झुंड के रूप में घूमते और कई जगह बीच सड़क पर बैठे नजर आते हैं। रात के समय इनकी वजह से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। पिछले दो माह में छुट्टा गोवंश से टकराने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
विज्ञापन

डीएम ने नगर पालिका, नगर पंचायत और सभी विकासखंडों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे छुट्टा गोवंश को चिह्नित करें। इसके लिए टीमें गठित कर नियमित रूप से क्षेत्र में निगरानी और भ्रमण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सिर्फ पकड़ना नहीं, गोशालाओं में संरक्षण भी जरूरी
प्रशासन का जोर छुट्टा गोवंश को सड़कों से हटाने के साथ ही उन्हें सुरक्षित तरीके से गोशालाओं में संरक्षित कराने पर है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पकड़े गए गोवंश को गोशालाओं तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जाए। इससे एक ओर सड़क हादसों पर अंकुश लगेगा तो दूसरी ओर गोवंश को भी सुरक्षित स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed