{"_id":"6a78c9d9a6c42167f40889e4","slug":"pole-broken-after-being-hit-by-a-vehicle-power-supply-to-400-homes-disruptedpole-broken-after-being-hit-by-a-vehicle-power-supply-to-400-homes-disrupted-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-166254-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वाहन की टक्कर से खंभा टूटा, 400 घरों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वाहन की टक्कर से खंभा टूटा, 400 घरों की बिजली ठप
Mon, 10 Aug 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। नगर में गोला रोड पर वाहन की टक्कर लगने से बिजली लाइन का खंभा टूट गया। इससे करीब 400 घरों की आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई राहगीर टूटे तारों की चपेट में नहीं आया।
गोला रोड पर ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। सड़क किनारे बिजली लाइन के खंभे लगे हैं। रविवार की सुबह किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से बिजली लाइन का खंभा टूट गया। इससे क्षेत्र के करीब 400 उपभोक्ताओं के घरों की आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी बिजली अधिकारियों को दी। इसके बाद उपकेंद्र से उस क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर दी गई। कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो एक खंभा पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सामने टूटा मिला। उमस भरी गर्मी के बीच अचानक बिजली गुल हो जाने से उपभोक्ता काफी परेशान रहे। अवर अभियंता राजेश सिंह ने बताया की किसी वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटने पर आपूर्ति बाधित हुई है। लाइन को ठीक कराकर जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -