फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passengers facing inconvenience due to the suspension of Jaipur bus services.

Pilibhit News: जयपुर की बस का संचालन बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

Mon, 10 Aug 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 10 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Passengers facing inconvenience due to the suspension of Jaipur bus services.
रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें। संवाद
पीलीभीत। जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए बस का संचालन विभागीय अफसरों की ओर से बंद करा दिया गया है। जबकि इस बस के संचालन के लिए विभागीय अफसरों की ओर करीब आठ माह तक पत्राचार चला। बस संचालन बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिपो से 107 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें जयपुर के लिए बस का संचालन न होने से यहां से बालाजी, खाटू श्याम सहित अन्य जगहों पर जाने वाले यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था। इसके साथ ही कई लोगों की ओर से विभागीय अफसरों को इस बस संचालन के लिए पत्राचार किया गया। इसके बाद डिपो के अफसरों की ओर से उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया। करीब आठ माह तक हुए पत्राचार के बाद इस बस के संचालन को हरी झंडी मिल सकी। शाम सात बजे के करीब इस का संचालन पीलीभीत शहर से किया जाने लगा। बस चलने के बाद उससे विभागीय राजस्व ठीक आने लगा, लेकिन महज दो माह तक ही इस बस का संचालन अफसर करा सके। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस का संचालन बंद कर दिया गया। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बस का संचालन बंद किया गया है। आदेश आने के बाद ही बस का संचालन किया जा सकता है। संवाद

रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें। संवाद

रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें। संवाद

रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें। संवाद

रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed