फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mobile phones will be given to parents after identification.

Pilibhit News: पहचान होने के बाद अभिभावकों को दिए जाएंगे मोबाइल फोन

Mon, 10 Aug 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 10 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones will be given to parents after identification.
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की अनुशासन समिति ने पिछले दिनों छात्रों के पास से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। ये मोबाइल फोन पहचान होने के बाद संबंधित छात्रों के अभिभावकों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय के छात्रावास से 31 जुलाई को विद्यालय की अनुशासन समिति ने शिकायत मिलने पर छात्रों की गैर मौजूदगी में 14 मोबाइल फोन बरामद किए थे। उस समय छात्र कक्षों में पढ़ाई कर रहे थे। मोबाइल फोन बरामद करने से नाराज होकर कक्षा 12 के छात्रों ने विरोध कर हंगामा किया था।
विज्ञापन

इसके बाद छात्रों ने बीसलपुर शाहजहांपुर हाईवे के रोहनिया चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया था। उसी दिन शाम को एसडीएम ने विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों की संयुक्त बैठक लेकर इस मामले को रफादफा कर दिया। अगले दिन लखनऊ से आए जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के सहायक निदेशक डॉ. बीके सिंह और उनके सहयोगी जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर के उप प्राचार्य ऋषिपाल ने मामले की संयुक्त रूप से जांच की। जांच में अधिकारियों ने गलती छात्रों की मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक और एसडीएम ने प्राचार्य को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक समय-समय पर करने के निर्देश दिए थे। विद्यालय प्रशासन अब यह पहचान कर रहा है कि बरामद मोबाइल किन छात्रों के थे। प्राचार्य प्रतिभा चौधरी ने बताया कि पहचान होने के बाद मोबाइल फोन संबंधित छात्रों के अभिभावकों को दिए जाएंगे। अगले सप्ताह शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक की जाएगी। बैठक में त्रैमासिक परीक्षा का परिणाम अभिभावकों को दिखाया जाएगा। उसी दिन बरामद मोबाइल फोन लौटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed