सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer Outraged Over Alleged Failure to Procure Wheat Abuses DM Audio Goes Viral

Pilibhit News: किसान नेता ने फोन पर डीएम के लिए कहे अपशब्द, भेजा गया जेल, अब लगेगा गुंडा एक्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में एक किसान नेता को डीएम के लिए अपशब्द बोलना भारी पड़ गया। ऑडियो वायरल होने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग की आशंका में आरोपी का चालान किया है। 

Farmer Outraged Over Alleged Failure to Procure Wheat Abuses DM Audio Goes Viral
आरोपी किसान नेता बलजिंदर सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में किसान नेता बलजिंदर सिंह ने जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर सोमवार को कॉल कर अपशब्द कहे। ऑडियो वायरल हुआ तो शोर मच गया। पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। हालांकि बाद में किसान नेता ने वीडियो बयान जारी कर गलती स्वीकारते हुए माफी मांग ली। लिपिक नरेश वर्मा की तहरीर पर मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को किसान नेता को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। पुलिस अब आरोपी पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह गेहूं खरीद के संबंध में डीएम से वार्ता के लिए उनके सीयूजी नंबर पर कॉल करते हैं। डीएम के लिपिक की ओर से कॉल रिसीव की जाती है। इस पर किसान नेता कई बार फोन करने के बाद भी उन पर डीएम से बात न कराने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही डीएम के लिए तमाम अपशब्दों का प्रयोग फोन पर बातचीत के दौरान करते हैं। लिपिक उन्हें बताते हैं कि साहब मीटिंग में है। 10-15 मिनट में बात करा दी जाएगी। इसके बाद भी किसान नेता डीएम के लिए अपशब्द बोलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को किसान नेता की अफसरों से वार्ता के बाद फिर एक और वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें किसान नेता बलजिंदर सिंह ने गुस्से के चलते वार्ता में अपशब्द निकलने का हवाला देकर क्षमा याचना करते हैं। इस मामले में पुलिस ने किसान नेता को गिरफ्तार उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

किसान नेता को भेजा जेल, प्रदर्शन
डीएम के लिपिक नरेश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने किसान नेता बलजिंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। एसडीएम कोर्ट से बलजिंदर को जेल भेज दिया गया। इसके विरोध में कोतवाली गेट पर एकत्र हुए किसान नेताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

नरेश वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि छह अप्रैल को शाम 5:35 बजे गांधी सभागार में डीएम की अध्यक्षता में पशु पालन विभाग की बर्ड फ्लू टास्क फोर्स की बैठक चल रही थी। डीएम का सीयूजी नंबर उनके पास था। किसान नेता बलजिंदर सिंह ने सीयूजी नंबर पर फोन कर बात करते करते धमकी दी और कहा कि पूरनपुर मंडी आ गए तो उन्हें घेर कर मारेंगे। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी बलजिंदर सिंह ने डीएम की प्रतिष्ठा धूमिल करने, जन सामान्य को प्रशासन के विरुद्ध भड़काने, उकसाने के उद्देश्य से ऑडियो को वायरल कर दिया।

पुलिस ने कलीनगर तहसील के गांव मुझा निवासी और अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट पेश किया। वहां उनका चालान किया गया है। एसडीएम कोर्ट से बलजिंदर सिंह को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। किसान नेता की गिरफ्तारी और गेहूं खरीद न होने के विरोध में कोतवाली गेट पर एकत्र होकर किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन करने वालों में भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, सर्वजीत सिंह, रंजीत सिंह कहलो, गुरविंदर सिंह, अर्पण सिंंह शामिल रहे। किसानों के प्रदर्शन के दौरान माधोटांडा पुलिस को भी बुलाया गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed