पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   FIR against two friends in connection with the death of a young man.

Pilibhit News: युवक की मौत के मामले में उसके दो दोस्तों पर प्राथमिकी

Tue, 07 Jul 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
FIR against two friends in connection with the death of a young man.
बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावर लाल के फारुख खां की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। मृतक फारुख के भाई शाहरुख खान की तहरीर पर सोमवार की शाम कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी अनमोल मिश्रा और मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी रोहित कुमार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


फारुख खां का शव तीन जुलाई को बिलसंडा थाना क्षेत्र में गांव गौहनिया के पास खाई में पड़ा मिला था। शव पर चोटों के कोई खास निशान नहीं थे। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया था। मृतक के भाई शाहरुख ने पुलिस को बताया कि उनके भाई को 29 जून की शाम नगर में रहने वाले उसके दो दोस्त घुमाने के बहाने से घर से ले गए थे। गौहनिया में अनमोल मिश्रा का पुराना घर है। रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपियों ने उसी घर में फारुख को पहले शराब पिलाई और उसके बाद में हत्या कर दी। हत्या के बाद उन लोगों ने गांव के बाहर खाई में शव फेंक दिया। रिपोर्ट में हत्या करने के कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। ऐसे में जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने शाहरुख को पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट की फोटो प्रति दे दी है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस को विवेचना करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

--

फारूख का जनवरी में होने वाला था निकाह

शाहरुख ने बताया कि उनके भाई फारुख का निकाह उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के कस्बा सितारगंज की एक युवती से तय हो गया था। कुछ रस्में पूरी हो चुकी थीं। निकाह जनवरी में होना था। उससे पहले ही यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

दोनों आरोपी हैं जेल में

शाहरुख ने अपने भाई की हत्या में दो युवकों पर आरोप लगाया है। वे दोनों युवक इस समय एक अन्य मामले में जेल में हैं। इनमें से एक युवक मोहल्ला बख्तावर लाल का अनमोल और दूसरा मोहल्ला दुर्गा प्रसाद का रहने वाला रोहित है। दोनों आरोपियों ने जेल जाने से पहले बीसलपुर कोतवाली में शाहरूख द्वारा पूछे जाने पर फारुख की हत्या किए जाने के आरोप से इन्कार किया था l उन्होंने कहा था कि फारूक उनके साथ बारह पत्थर चौराहे तक गया था। उसके बाद कहां गया, कुछ नहीं पता।


---

पुलिस ने मुख्य आरोपी के पुराने घर का भी किया निरीक्षण

पुलिस ने फारुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पुराने घर का भी निरीक्षण किया। पुराने घर में पुलिस को हत्याकांड से संबंधित कोई सबूत मिले हैं या नहीं, इसे गोपनीय रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed