{"_id":"69e13ee8463dee41c50f7021","slug":"forest-officials-and-poachers-clash-in-barahi-range-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-157507-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बराही रेंज में वनकर्मियों और शिकारियों में मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बराही रेंज में वनकर्मियों और शिकारियों में मुठभेड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के जंगल में बुधवार रात वनकर्मियों और शिकारियों के बीच मुठभेड़ हो गई। शिकारियों ने वनकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाब में वन टीम ने भी फायरिंग की। अंधेरे का फायदा उठाकर शिकारी भाग निकले। उनकी बाइक और शिकार किए गए जंगली सूअर का शव बरामद किया गया है। इसमें दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ विभागीय मामला दर्ज किया गया है।
घटना बराही रेंज के फैजुल्लागंज बीट की है। बुधवार देर रात वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि कुछ शिकारी जंगल में जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं। इस पर वन दरोगा कपिल कुमार, पुष्पेन्द्र, वन रक्षक अनिल कुमार, वसीम समेत अन्य ने फैजुल्लागंज जंगल में पहुंचकर शिकारियों की घेराबंदी शुरू की। टीम को देखते ही अवैध असलहों से लैस शिकारियों ने वनकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि वनकर्मी इस हमले में बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने भी करीब पांच राउंड फायरिंग की। आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक और शिकार किए जंगली सूअर का शव छोड़ कर भाग गए।
वन विभाग की टीम ने मौके से बरामद बिना नंबर प्लेट की बाइक और वन्यजीव के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी की थी। आरोपी रात का फायदा उठाकर भाग गए। मामले में हजारा थाना क्षेत्र के गांव राघवपुरी निवासी हरजिंदर सिंह, बलजीत सिंह व अज्ञात के खिलाफ विभागीय केस दर्ज कराया गया है। माधोटांडा थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। संवाद
-- --
करीब आठ साल पहले हुई मुठभेड़ में घायल हुआ था वनरक्षक
बराही रेंज का जंगल शिकार के मामले में पूर्व से ही संवेदनशील रहा है। हजारा, टाटरगंज क्षेत्र के शिकारी अधिक सक्रिय रहते हैं। करीब आठ साल पूर्व भी बराही रेंज के सिमरा बीट के जंगल में शिकारियों की वन विभाग की टीम से मुठभेड़ हुई थी। इसमें शिकारियों की गोली से एक वन रक्षक संदीप मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कांधे पर गोली लगने के चलते उनका करीब तीन माह तक उपचार चला था।
Trending Videos