सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three sanitation workers suspended, one asked to explain

Pilibhit News: तीन सफाई कर्मचारी निलंबित, एक से मांगा जवाब

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Three sanitation workers suspended, one asked to explain
विज्ञापन
पीलीभीत। कार्य में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने तीन सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया है। एक सफाई कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, अधीनस्थों को सफाई व्यवस्था बेहतर कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी सफाई कर्मचारियों की ओर से इसमें लापरवाही बरती जा रही है। अभियान के चलते अफसरों की ओर से भी इसकी निगरानी की जा रही है। पूरनपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत खमरिया पट्टी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिला। वहीं गांव मेंं जगह-जगह गंदगी का अंबार मिला। एडीओ ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय में दी। लापरवाही में डीपीआरओ ने कर्मचारी को निलंबित करते हुए उसका जवाब मांगा है। वहीं, इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाट फिरोजपुर में सफाई कर्मचारी बीना देवी गैरहाजिर मिली। इसके साथ ही गांव में गंदगी मिलने पर उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढकिया केसरपुरा तैनात कर्मचारी रोहित कुमार पिछले काफी लंबे समय बिना किसी सूचना के गैरहाजिर है। अफसरों को भी इस संबंध में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में कर्मचारी को निलंबित किया गया है। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरिया अगरु में तैनात सफाई कर्मचारी आशा कुमारी कार्यदिवस में अनुपस्थित मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही मिलने पर तीन अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। एक कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है। संवाद
-----------------
चार ब्लॉकों के सचिव, एडीओ पंचायत सहित सफाई कर्मियों को भी नोटिस

पीलीभीत। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही बरतने पर चार ब्लॉकों के सचिव, एडीओ पंचायत और सफाई कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया गया है। इसमें बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भितेरा, रामपुर बसंत, ललौरीखेड़ा की मीरपुर, पूरनपुर की हरीपुर मुस्तिकल फुलर और अमरिया ब्लॉक की खमरिया दलेलगंज व विसेन में तैनात सचिव व सफाई कर्मचारी शामिल हैं। इसके साथ ही चारों ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को भी नोटिस भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed