{"_id":"69f09770a7c93545e00e75bb","slug":"former-minister-hemraj-verma-targeted-the-minister-of-state-for-sugarcane-in-pilibhit-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 'गन्ना राज्यमंत्री पीलीभीत के लिए दुर्भाग्य हैं', पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 'गन्ना राज्यमंत्री पीलीभीत के लिए दुर्भाग्य हैं', पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने दिया बड़ा बयान
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत जिले में पूर्ति विभाग की ओर से किसान के घर से डीजल बरामद करने पर की गई कार्रवाई पर सियायत शुरू हो गई है। पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने किसानों का उत्पीड़न गन्ना राज्यमंत्री के इशारे पर होने की बात कही। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि गन्ना राज्यमंत्री जिले के लिए सौभाग्य नहीं दुर्भाग्य हैं।
पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि सरकार में बैठे लोग झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। किसान समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसानों का गेहूं बिक चुका है। किसानों को मूल्य कम दिया गया। बिचौलिए सक्रिय हैं। उन्होंने गन्ना राज्यमंत्री पर भी निशाना साधा। पूर्व मंत्री ने कहा कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव अंडरायन के निवासी ललित वर्मा के विरुद्ध डीजल रखने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्रशासन की कार्रवाई को बताया गलत
हेमराज वर्मा ने बताया कि ललित के पास 80 बीघा भूमि है, जबकि 25 बीघा भूमि ठेके पर है। वह राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं। वह जिला पंचायत सदस्य की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान ललित के यहां से डीजल उठवा लिया और मुकदमा लिखा दिया। यह ऐसा मामला है कि अगर इस तरह से प्रशासन कार्रवाई करेगा तो जिले का या प्रदेश का कोई किसान बचेगा ही नहीं। यह प्रकरण बहुत गंभीर है। इस विषय पर हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X