{"_id":"6a6f93f9ba8c7914500189f7","slug":"health-services-at-the-chc-are-in-a-shambles-equipment-lies-unused-pilibhit-news-c-121-bdn1036-165415-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, उपकरण पड़े बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, उपकरण पड़े बेकार
विज्ञापन
सी एच सी बरखेड़ा में धूल खा रही दांत सम्बंधित उपकरण संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकारी अस्पतालों में नई सुविधाएं और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता और रखरखाव के अभाव में ये सुविधाएं कागजी साबित हो रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदइंतजामी का आलम यह है कि यहां मरीजों को स्वास्थ्य योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश जांच उपकरण खराब पड़े हैं, जिसके चलते मरीजों को मजबूरन निजी सेंटरों से महंगी जांचें कराना पड़ रहा है।
उपकरणों के खराब होने के कारण चिकित्सक भी पर्चे पर उससे संबंधित जांचें नहीं लिख पा रहे हैं। हेल्थ एटीएम विधायक निधि से चार लाख रुपये की लागत से करीब तीन वर्ष पूर्व लगवाई गई थी। रख-रखाव के अभाव में यह मशीन पिछले एक वर्ष से अधिक समय से खराब पड़ी हुई है। खून की जांच के लिए अस्पताल में उपलब्ध सीबीसी मशीन भी छह महीने से ज्यादा समय से खराब है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश गंगवार की ओर से इसके लिए जिम्मेदार कंपनी को कई बार सूचना दी जा चुकी है, लेकिन लगातार बरती जा रही हीलाहवाली के चलते समस्या का समाधान नहीं हो सका। एक नहीं बल्कि दो दंत चिकित्सकों की नियुक्ति है, इसके बावजूद मरीज सुविधा का लाभ पाने से वंचित है।
चिकित्सक अस्पताल में मौजूद हैं और दांतों से संबंधित सभी मशीनें भी परिसर में उपलब्ध हैं, लेकिन मशीनों की सुव्यवस्थित ढंग से फिटिंग न होने के कारण वे चालू नहीं हो पाई हैं। ड्यूटी पर तैनात दंत चिकित्सक डॉ. अरविंद का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. बीसी पंत ने बताया कि जानकारी मिली है। सभी मशीनों को ठीक करा दिया जाएगा। मरीजों को जल्द लाभ मिलेगा। संवाद
-- -- -- -
मरीजों की बात
कई दिनों से बुखार आ रहा हैं। इसके लिए कुछ जांचें होनी हैं। सरकारी अस्पताल में सुविधाओं की कमी है।
-माया देवी
000
लीवर में सूजन की समस्या है। हेल्थ एटीएम पर जांच होनी थी, मगर मशीन खराब होने से दिक्कत है।
-वीरपाल
0000
दांत में दर्द रहता था। अस्पताल दिखाने आया। यहां चिकित्सक ने दवा दी, मशीन से जांच नहीं की।
-मो. इस्लाम
00
फालिज संबंधित बीमारी के लिए यहां जांच नहीं हुई, इसके लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है।
-कृष्णपाल

सी एच सी बरखेड़ा में धूल खा रही दांत सम्बंधित उपकरण संवाद- फोटो : 1