सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MLA funds were given for roads and passenger sheds, but the work could not be completed.

Pilibhit News: सड़क और यात्री शेड के लिए दे तो दी विधायक निधि, पूरे नहीं करा पाए काम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
MLA funds were given for roads and passenger sheds, but the work could not be completed.
विधायक बाबूराम पासवान
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के सभी विधायकों ने सड़क, स्ट्रीट लाइट और यात्री शेड बनवाने के लिए निधि तो दे दी। इससे अंत्येष्टि स्थल और स्मृति द्वार भी बनवाए। काम शुरू तो समय से हुए, लेकिन कई अब भी अधूरे हैं। इन कामों का लोकार्पण अब माननीय अगले वित्तीय वर्ष में कर सकेंगे। कुछ काम अप्रैल में पूरे हो जाने का दावा भी किया जा रहा है।
Trending Videos

वित्तीय वर्ष 2025-26 में सिर्फ पांच दिन का समय शेष है। विभागों ने बजट खपाना शुरू कर दिया है। बिल वाउचर बनाए जा रहे हैं। कोषागार में भी तय समय से देर तक काम किया जा रहा है। जिले में कई कार्य अटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष समापन को लेकर जिले के चारों विधायकों की ओर से अपनी निधि से कराए गए कामों का लेखा-जोखा भी चर्चा में है। विधायकों को एक वित्तीय वर्ष में करीब पांच करोड़ रुपये की निधि मिलती है।

विधायक की ओर से स्वीकृति मिलने पर निधि से कार्य कराने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की होती है। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि विधायक निधि से वे कार्य कराए गए, जिससे अधिक से अधिक जनता को लाभ मिले। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योगों को बढ़ावा देने का काम किया गया है। संवाद
25 कार्य कराने का दावा
सदर विधानसभा के विधायक गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सभी अधिक 25 कार्य कराए हैं। इसमें सड़क, पुलिया, स्कूलों में कार्य, सोलर लाइट आदि काम शामिल हैं। अधिकांश कार्य पूरे बताए जा रहे हैं। बीसलपुर, पूरनपुर और बरखेड़ा विधायक की ओर से कराए गए कामों में सड़क और यात्री शेड को प्राथमिकता दी गई है।
कई काम हो चुके पूरे, कुछ शेष
पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सबसे अधिक कार्य कराए हैं। निधि से 20 कार्य कराए गए हैं। इसमें सीसी रोड, सोलर लाइट, इंटरलाॅकिंग, यात्री शेड आदि बनवाए गए हैं। कई काम पूरे हो चुके हैं। कुछ जगहों पर निर्माण कार्य अभी चल रहा है।
लाभान्वित करने पर दिया जोर
बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बताया कि अपनी निधि से सड़कें, स्मृति द्वार और यात्री शेड सहित अन्य कार्य कराए हैं। उन कार्याें को प्राथमिकता दी गई, जिनसे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले। कुछ कार्य शेष रह गए है। जिन पर काम किया जा रहा है। अन्य कई कार्यों को पूरा कर लिया गया है।
बीसलपुर विधायक ने कराए 19 काम, सभी पूरे होने का दावा

बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी निधि से करीब 19 कार्य कराए हैं। इसमें सीसी रोड निर्माण, इंटरलाॅकिंग, अंत्येष्टि स्थल आदि के काम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनकी निधि से कराए गए सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

विधायक बाबूराम पासवान

विधायक बाबूराम पासवान

विधायक बाबूराम पासवान

विधायक बाबूराम पासवान

विधायक बाबूराम पासवान

विधायक बाबूराम पासवान

विधायक बाबूराम पासवान

विधायक बाबूराम पासवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed