{"_id":"69c58bef853a8666f5098cc5","slug":"transaction-of-rs-30-lakh-from-labourers-account-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-156197-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मजदूर के खाते से 30 लाख का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मजदूर के खाते से 30 लाख का लेनदेन
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली के एक गांव निवासी मजदूर के खाते से छह माह में करीब 30 लाख रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। गांव के ही व्यक्ति ने डीएम को शपथ पत्र पर शिकायत कर लेनदेन में प्रधान के पति पर संलिप्तता का आरोप लगाया है। इस धनराशि में ग्राम पंचायत की निधि का पैसा होने का आरोप भी लगाया है।
गांव महादेवा निवासी आफताब ने शपथ पत्र पर डीएम से की शिकायत में कहा कि गांव निवासी एक मजदूर के खाते में छह मई 2024 से अक्तूबर 2024 तक करीब 30 लाख रुपये भेजे गए। इस धनराशि को एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के माध्यम से निकाला गया। बाद में जब ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को इतनी धनराशि आने पर शक हुआ तो उसने निकासी से मना कर दिया। भयवश उसने कहीं इस मामले की शिकायत नहीं की, लेकिन उसे जानकारी दी। इस पर उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई।
शिकायत में आफताब ने मजदूर के खाते में धनराशि के लेनदेन में प्रधान के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह भी कहा कि खाते में ग्राम पंचायत निधि की धनराशि भी भेजी गई है। प्रधान के पति ने कई अन्य खातों से भी लेनदेन किया है। हालांकि ग्राम सभा के प्रधान के पति का कहना है कि सभी आरोप निराधार है। जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। संवाद
Trending Videos