{"_id":"69c588b1019f26434406685c","slug":"mosquitoes-increase-due-to-negligence-there-is-a-possibility-of-disease-spreading-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-156232-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लापरवाही से बढ़े मच्छर, बीमारी फैलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लापरवाही से बढ़े मच्छर, बीमारी फैलने की आशंका
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नखासा में लोगों के घरों के बाहर नाले में जमा पानी व कचरा संवाद
विज्ञापन
नालियों की नहीं हो रही सफाई, एंटी लार्वा का नहीं हो रहा छिड़काव
पीलीभीत। विभाग की लापरवाही के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जगह-जगह नालियों की सफाई नहीं होने के कारण जलजमाव हो रहा है। इससे संक्रमित बीमारियों (मलेरिया, डेंगू) के फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद भी मलेरिया विभाग द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया जा जा रहा है। पालिका की ओर से फॉगिंग की गति भी सुस्त है।
जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शहर और ग्रामीण इलाकों में मच्छरों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। खासकर उन क्षेत्रों में, जहां लंबे समय से पानी जमा है। वहां मच्छरों का प्रजनन तेजी से हो रहा है। शाम होते ही इन इलाकों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। शहर के मोहल्ला नखासा, डालचंद, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया सहित कई अन्य इलाकों में दिन के समय भी मच्छर लोगों को परेशान कर रहे हैं। नालियों की सफाई न होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर गंदा पानी जमा हुआ है। यही पानी मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण बन रहा है। इसके चलते डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कई लोग बुखार व अन्य लक्षणों से पीड़ित भी बताए जा रहे हैं।
चिंताजनक बात यह है कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद स्वास्थ्य विभाग व नगर निकाय की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। न तो फॉगिंग (छिड़काव) अभियान चलाया गया है और न ही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाए गए हैं। वहीं, नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार ने नालों में फॉगिंग कराए जाने की बात कही है। संवाद
--
नगर निकाय व ग्राम पंचायत स्तर से एंटी लार्वा आदि की मॉनिटरिंग शुरू हो रही है। सक्रिय क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए एंटी लार्वा छिड़काव आदि का कार्य भी किया जा रहा है।
- डॉ. आलोक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
Trending Videos