फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Order issued to place four dustbins in garbage collection vehicles.

Pilibhit News: कूड़ा गाड़ी में रखे जाएंगे चार डस्टबिन, आदेश जारी

Mon, 03 Aug 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Order issued to place four dustbins in garbage collection vehicles.
पीलीभीत। कूड़ा गाड़ी में अब दो की जगह चार डस्टबिन रखे जाएंगे। इसको लेकर डीपीआरओ की निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के सात ब्लॉकों में 720 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था का समाधान कराए जाने के लिए आरआरसी सेंटर का संचालन किया जा रहा है। अब तक दो डस्टबिन में डोर टू डोर कचरा उठाया जाता था, लेकिन अब कूड़ा गाड़ी में चार डस्टबिन रखे जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत हरे डस्टबिन में रसोई का गीला कचरा जैसे सब्जी के छिलके, बचा हुआ भोजन आदि के लिए होगा। साथ ही नीले डस्टबिन में प्लास्टिक, कागज, गत्ता और कांच आदि सूखा कचरा डाला जाएगा।

अलग से रखे जाने वाले लाल डस्टबिन में सैनिटरी कचरे डायपर, पैड आदि के लिए होगा। पीले डस्टबिन में हानिकारक कचरा जैसे पुरानी दवाइयां, बैटरी, पेंट व रसायन आदि एकत्र किए जाएंगे। कूड़ा गाड़ियों में जीपीएस डिवाइस लगाई जाएगी, जिससे गाड़ियों की आनलाइन ट्रैकिंग की जा सकेगी। शासनादेश के बाद सभी ग्राम पंचायतों में इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश का क्रियान्वयन कराए जाने के लिए प्रगति रिपोर्ट रोजाना फोटो के माध्यम से कार्यालय भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed