फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Preparations for Raksha Bandhan intensify; roadways buses to remain operational on the roads.

Pilibhit News: रक्षा बंधन पर तैयारी तेज, ऑनरोड रहेंगी रोडवेज बसें

Mon, 17 Aug 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Raksha Bandhan intensify; roadways buses to remain operational on the roads.
24 घंटे सक्रिय रहेगा डिपो, भीड़ के हिसाब से बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या
विज्ञापन

पीलीभीत। रक्षा बंधन पर्व को लेकर रोडवेज डिपो ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बहनों को भाइयों के घर तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए डिपो की सभी बसों को ऑनरोड रखने के निर्देश दिए गए हैं। पर्व के दौरान बसों का संचालन 24 घंटे किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी।

रक्षा बंधन पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां आते-जाते हैं। ऐसे में बसों में सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने बसों की उपलब्धता और संचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। डिपो में खड़ी रहने वाली बसों को भी आवश्यकता के अनुसार मार्गों पर भेजा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक बसों की समय से मरम्मत और फिटनेस की जांच कराने के साथ ही चालकों और परिचालकों की ड्यूटी भी निर्धारित की जा रही है। यात्रियों की भीड़ वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं लंबे मार्गों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से आदेश मिल गया है। बसों का संचालन सही से हो। इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed