फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Recruitment process for 163 Anganwadi workers accelerated.

Pilibhit News: 163 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया हुई तेज

Mon, 17 Aug 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process for 163 Anganwadi workers accelerated.
सात कार्यकर्ताओं के स्वैच्छिक त्यागपत्र देने से रिक्त हुए पद, केंद्रों पर जल्द होगी नई तैनाती
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त हुए कार्यकर्ताओं के पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग की ओर से 163 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे रिक्त केंद्रों पर जल्द कार्यकर्ताओं की तैनाती होने की उम्मीद है।
जिले में वर्तमान में 1960 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इनमें बच्चों और महिलाओं को पोषण एवं अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही विभिन्न विभागीय गतिविधियां संचालित की जाती हैं। हाल ही में सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत कारणों से स्वेच्छा से अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया था। इस तरह जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कई पद रिक्त हो गए हैं।
विज्ञापन

रिक्त पदों के कारण संबंधित केंद्रों पर विभागीय कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए अब नई भर्ती प्रक्रिया की तैयारी तेज कर दी गई है। विभाग की ओर से रिक्त पदों का विवरण तैयार किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन लेकर नियमानुसार चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने बताया कि करीब 163 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती कराई जानी है। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed