फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven women from Amariya block to take up fish farming; registration process begins.

Pilibhit News: अमरिया ब्लॉक की सात महिलाएं करेंगी मछली पालन, रजिस्ट्री कार्य शुरू

Sun, 09 Aug 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Seven women from Amariya block to take up fish farming; registration process begins.
पीलीभीत। अमरिया ब्लॉक की सात समूह की महिलाएं मछली पालन करेंगी। इसको लेकर हाल ही में महिलाओं के नाम पर हुए तालाबों के पट्टे की रजिस्ट्री कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद इन महिलाओं को मत्सय विभाग की ओर से प्रशिक्षण देकर उन्हें मछली का बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इन महिलाओं को विभिन्न कार्य कराए जाने के लिए विभागीय स्तर से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ऐसे में अब गांव में खाली पड़े तालाबों में मछली पालन कराए जाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया। इसके अंतर्गत अमरिया ब्लॉक की सात महिला समूह के नाम पर तालाब का पट्टा किया गया है। अब इन तालाबों की विभागीय स्तर से रजिस्ट्री आदि का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद इन महिलाओं को मत्सय विभाग की ओर से दस दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में विभाग की ओर से इन महिलाओं को मछली का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इससे यह महिलाएं मछली पालन कर अपनी आजीविका का मजबूत कर सकेंगी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि सात महिलाओं के नाम पर पट्टे हो चुके हैं। जल्द ही इन महिलाओं को मछली पालन का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed