फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shiva temples decked up with festoons; robust security arrangements in place; devotees thronged the sites late into the night.

Pilibhit News: झालरों से सज उठे शिवालय, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, देर रात उमड़े श्रद्धालु

Mon, 03 Aug 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples decked up with festoons; robust security arrangements in place; devotees thronged the sites late into the night.
कस्बा बरखेड़ा में कछला रबाना होते काबडियो का जत्था संवाद - फोटो : 1
सावन का पहला सोमवार : शहर के गौरीशंकर मंदिर, दुग्धेश्वर व अर्द्धनारीश्वर मंदिर में दिखी भक्तों की कतार, लगाते रहे जयघोष, कांवड़ मार्गों पर सीसी कैमरों ने संभाला मोर्चा, कंट्रोल रूम से की गई निगरानी
विज्ञापन



पीलीभीत। सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए शहर के शिवालयों के बाहर रविवार देर रात श्रद्धालु उमड़ पड़े। बम-बम भोले के जयघोष के साथ श्रद्धालु उत्साहित दिखाई दिए। इस दौरान जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस ने कांवड़ मार्गों पर सीसी कैमरों और कंट्रोल रूम की मदद से निगरानी की।
विज्ञापन

सोमवार के लिए पुलिस-प्रशासन की काफी तैयारी दिखाई दी। मंदिरों में सजावट, प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग, जगह-जगह पर सेवादार, चिकित्सा सेवाएं व पुलिस पिकेट लगाई गई है। इधर, मंडी समिति में भी कांवड़ियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। रविवार देर रात काफी संख्या में श्रद्धालु शहर के गौरीशंकर मंदिर, दुग्धेश्वर व अर्द्धनारीश्वर मंदिर के बाहर उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे यहां जयघोष के साथ अपनी-अपनी बारी का इंतजार करने लगे। शिवालयों में सुबह चार बजे प्रवेश मिलने के बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शिवलिंग पर धतूरा, फूल, दूध आदि चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।
सावन के पहले सोमवार को लेकर बीते कुछ दिनों से प्रशासन व मंदिरों की प्रबंधन समितियां तैयारियों को लेकर जुटी थी। गौरी शंकर मंदिर में रविवार को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों, नारंगी पर्दाें से सजावट की गई। साथ ही लोहे के पाइप व लकड़ियों की बल्लियों से बैरिकेडिंग कराई गई है ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।
वहीं, शहर के पुराने विशाल टाॅकिज के करीब बने अर्द्धनारीश्वर मंदिर में लाइटों से सजावट कर मंदिरों में प्रवेश द्वार व अंदर तक बल्लियां लगाई गई हैं। दुग्धेश्वर नाथ मंदिर को भी सजाया गया।
--
गौरीशंकर मंदिर से लेकर कांवड़ मार्ग तक लगे सीसी कैमरे : जलाभिषेक के लिए पहुंचने वाले जत्थेदारों की सुरक्षा के लिहाज से सड़कों से लेकर मंदिर परिसर के अंदर तक सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इसका एक कंट्रोल रूम मंदिर परिसर में बनाया गया है, जिससे जगह-जगह कांवड़ियों का जाम, रास्तों में दिक्कतें व सुरक्षा लिहाज से निगरानी हो सकेगी।

कांवड़ मार्ग का पैचिंग कार्य भी पूरा : कांवड़ मार्ग पर गड्ढों को भर दिया गया है। नगर पालिका की ओर से शहर में जहां कहीं भी गड्ढे हो गए थे, उनको पैचिंग कार्य करते हुए भरा गया हैं। अब कांवड़ मार्ग पर कहीं भी पैदल आने वाले कांवड़ियों को दिक्कतें नहीं होंगी। शहर के गौरीशंकर मंदिर से लेकर एकता सरोवर चौराहे तक यह विशेष कार्य किया गया है।

कस्बा बरखेड़ा में कछला रबाना होते काबडियो का जत्था संवाद

कस्बा बरखेड़ा में कछला रबाना होते काबडियो का जत्था संवाद- फोटो : 1

कस्बा बरखेड़ा में कछला रबाना होते काबडियो का जत्था संवाद

कस्बा बरखेड़ा में कछला रबाना होते काबडियो का जत्था संवाद- फोटो : 1

कस्बा बरखेड़ा में कछला रबाना होते काबडियो का जत्था संवाद

कस्बा बरखेड़ा में कछला रबाना होते काबडियो का जत्था संवाद- फोटो : 1

कस्बा बरखेड़ा में कछला रबाना होते काबडियो का जत्था संवाद

कस्बा बरखेड़ा में कछला रबाना होते काबडियो का जत्था संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed