Pilibhit News: रास्ते में किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर पिता को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत के गजरौला इलाके में एक किशोरी से युवक ने छेड़खानी की। जब उसके परिजन शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र में तरबूज खरीदने गई 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे परिजनों के साथ गाली-गलौज की गई। किशोरी के पिता की आंख पर ईंट मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना गजरौला में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 मई की शाम करीब पांच बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री बाजार में तरबूज खरीदने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सोनू ने रास्ते में उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घर लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला अपने पति के साथ आरोपी सोनू के घर शिकायत करने पहुंची।
जान से मारने की धमकी दी
आरोप है कि वहां सोनू, मोनू और दो अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और महिला के पति की आंख पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पीड़िता पक्ष का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।