{"_id":"6a650582a61f2096ae084307","slug":"the-bjp-is-honoring-great-figures-and-saints-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-165050-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाजपा कर रही महापुरुषों और संतों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाजपा कर रही महापुरुषों और संतों का सम्मान
Sun, 26 Jul 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भाजपा कार्यालय में शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने गुरु रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा महापुरुषों और संतों का सम्मान करने का काम कर रही है।
पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संतों और महात्माओं के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भी समझाया। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने गुरु रविदास के संपूर्ण जीवन पर विस्तृत चर्चा की।
बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने कार्यकर्ताओं से 29 जुलाई से शुरू होने वाले पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों और संतों का सम्मान करने का कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती ने कार्यशाला का संचालन किया। इस अवसर पर नमन प्रताप राजपूत, विकास श्रीवास्तव, रेखा परिहार, सत्यपाल वर्मा, अमित कुशवाहा उपस्थित थे।