सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The shortage of commercial gas cylinders continues, impacting wedding menus.

Pilibhit News: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी बरकरार शादियों में खानपान के मेन्यू पर पड़ेगा असर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The shortage of commercial gas cylinders continues, impacting wedding menus.
शहर के एक बरात घर में हो रही सजावट। स्रोत संचालक 
विज्ञापन
पीलीभीत। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी अब भी बरकरार है। इससे एक तरफ जहां शादी और अन्य आयोजनों में बनने वाले पकवानों के जायकोंं पर असर होगा। वहीं, दूसरी तरफ बनने वाले व्यंजनों की संख्या भी कम हो सकते हैं। ईद के बाद सोमवार से मुस्लिम समाज में शादियां शुरू हो रही हैं। हिंदुओं में भी नवरात्र के साथ ही जन्मदिन और अन्य कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। बरातघर संचालकों ने गैस की व्यवस्था आयोजकों पर ही छोड़ दी है।
Trending Videos

ईद के दो से तीन दिन बाद मुस्लिम समाज में शादियां शुरू हो जाती हैं। इस बार शादियों की दावत में खानपान का मेन्यू कम हो रहा है। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर न मिलने से लोग कई पकवान सूची से हटा रहे हैं। शहर में मुस्लिम समाज की शादियों के लिए 8 से 10 बरातघर संचालित हैं। बरातघर की सजावट, परदे लगना, लाइटें दुरुस्त करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बरातघर संचालक इस बार गैस की व्यवस्था आयोजकों के जिम्मे ही छोड़ रहे हैं। इससे शादी वाले परिवारों को अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। बरातघर संचालक मीर खां उर्फ निम्मू ने बताया कि बरातघर की 23 से 27 तक लगातार बुकिंग हो चुकी है। सिलिंडर की व्यवस्था आयोजक से ही करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरर्स भी खड़े कर रहे हाथ : शादी और अन्य मांगलिक कार्यों में खाने व नाश्ते की बुकिंग लेने वाले कैटरर्स भी हाथ खड़े कर रहे हैं। गैस की किल्लत बताकर कई पकवान न बना पाने की बात कह रहे हैं। कुछ कैटरर्स ने तो एडवांस भी वापस कर दिया है। बड़ी बुकिंग लेने से भी मना किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed