सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three bulls fighting on the road entered a restaurant, causing chaos.

Pilibhit News: सड़क पर लड़ते हुए तीन सांंड़ रेस्टोरेंट में जा घुसे, मची अफरा तफरी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three bulls fighting on the road entered a restaurant, causing chaos.
विज्ञापन
घुंघचाई। कस्बे के बस अड्डे पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब तीन सांड़ आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते तीनों सांड़ लड़ते हुए पास स्थित एक रेस्टोरेंट में जा घुसे। लोगों ने बमुश्किल इन सांड़ों को बाहर खदेड़ा। सांडों की लड़ाई में रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी बाइक व साइकिलों को नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos


बुधवार की दोपहर बस अड्डे पर तीन सांड़ आपस में भिड गए। सांड़ काफी देर तक बस अड्डे पर ही एक-दूसरे से लड़ते रहे। अचानक लड़ाई उग्र हो गई और सांड़ नजदीकी रेस्टोरेंट में जा घुसे। रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सांड़ों ने रेस्टोरेंट के सामने खडीं बाइकें और साइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। दुकानदारों ने आनन फानन में दुकानों के शटर गिरा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लोगों ने बमुश्किल सांड़ों को खदेड़ा। आपस में लड़ रहे आ सांड़ों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed