फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traffic disrupted, power outage due to falling of tree on Dhanaraghat Road

Pilibhit News: धनाराघाट रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप, बिजली गुल

Mon, 17 Aug 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted, power outage due to falling of tree on Dhanaraghat Road
पूरनपुर क्षेत्र में धनाराघाट रोड पर हरीपुर जंगल में गिरे पेड़ - ग्रामीण
पूरनपुर। हरीपुर जंगल में धनाराघाट रोड पर बारिश में दो स्थानों पर पेड़ गिरने से रविवार सुबह 10 बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रहा। वन विभाग की टीम ने पेड़ काटकर हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। शनिवार रात दो बजे से ठप छह गांव की बिजली रविवार शाम छह बजे तक सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब दो बजे बारिश के चलते हरीपुर जंगल में दो स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे धनाराघाट रोड पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। शेरपुरकलां के उप केंद्र से चंदिया हजारा को जाने वाली बिजली लाइन दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। रात दो बजे से ठप नदी किनारे के गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचाट, कॉलोनी नंबर छह, ध्रुव काॅलोनी, परितोष काॅलोनी, पहाड़ापुर, मंगल काॅलोनी की बिजली आपूर्ति रविवार शाम छह बजे तक शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि दोनों स्थानों पर पेड़ गिरने से एक स्थान पर नौ खंभे और दूसरे स्थान पर पांच खंभे की बिजली लाइन गिर गई। कर्मी लगाए गए हैं। रविवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed