फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   VHP-Bajrang Dal protest; MP Pappu Yadav's effigy burnt.

Pilibhit News: विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका

Mon, 03 Aug 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
VHP-Bajrang Dal protest; MP Pappu Yadav's effigy burnt.
प्रदर्शन कर सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंकते विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
पीलीभीत। भगवा वस्त्र और संत समाज के सम्मान को लेकर रविवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और संत समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गैस चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हवन कर बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को संत समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गैस चौराहे पर एकत्र हुए। पदाधिकारियों ने कहा कि भगवा वस्त्र सनातन संस्कृति, त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसके सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया और इसके बाद सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मंत्री प्रवीण मोहन, जिला संयोजक परविंदर, संगम, आशुतोष शर्मा, प्रीतम शर्मा, परमजीत कौर, सह संयोजक श्रीपाल वर्मा, महेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed