फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villager climbs water tank over road construction in Pilibhit

Pilibhit News: बदहाल सड़क पर चलना मुश्किल, परेशान ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ा, निर्माण कराने की मांग

Sat, 11 Jul 2026 01:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Jul 2026 01:01 PM IST
सार

पीलीभीत के बरहा गांव में जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर एक ग्रामीण शनिवार को पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक वह टंकी पर बैठा रहा। उसका आरोप है कि बदहाल सड़क पर बरसात में जलभराव हो रहा है, जिससे 50 परिवार परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Villager climbs water tank over road construction in Pilibhit
पानी की टंकी पर चढ़ा ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में शहर से सटे बरहा गांव में 10 साल से जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर एक ग्रामीण शनिवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ सीओ अमरनाथ वर्मा व तहसील के अफसर मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने ग्रामीण को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोपहर साढ़े 12 बजे तक वह नीचे नहीं उतरा था। 

विज्ञापन




सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बरहा निवासी राजकुमार शनिवार को गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसका आरोप है कि गांव से हाईवे तक जाने वाला संपर्क मार्ग पिछले करीब 10 साल से जर्जर पड़ा है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन


कई लोग हो चुके हैं चोटिल 
राजकुमार का कहना है कि मार्ग की बदहाली से करीब 50 परिवार रोजाना परेशान होते हैं। कीचड़ में फिसलकर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन सड़क निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग निर्माण की मांग को लेकर राजकुमार करीब तीन घंटे तक टंकी पर बैठा रहा। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed