सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wedding preparations were going on in the house, groom's dead body was found hanging.

Pilibhit News: घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, दूल्हे का फंदे से लटका मिला शव

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wedding preparations were going on in the house, groom's dead body was found hanging.
विज्ञापन
दो दिन बाद बरेली जिले के नवाबगंज क्षेत्र में जानी थी युवक की बरात, सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जुटाई साक्ष्य
Trending Videos

पीलीभीत। घर में शादी की तैयारियों के बीच ही दूल्हे अजय पाल का शव फंदे पर लटका मिला तो मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी 25 वर्षीय अजय पाल की 12 फरवरी को शादी होनी थी। उनका विवाह बरेली के नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से होना था। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रोजाना की तरह अजय सोमवार रात में खाना खाकर छत पर बने अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा, तो परिवार के लोग छत पर देखने पहुंचे। कमरे का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। कमरे में छत के कुंडे में लगे फंदे से अजय का शव लटक रहा था। इस पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई कारण नहीं बताया जा रहा है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पीओपी लगाने का काम करता था युवक
मृतक पीओपी लगाने का काम करता था। घर में मंगलवार को मंडप का कार्य होना था। वहीं, 12 फरवरी को बरात जानी थी। युवक की मौत से घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed