सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit Crime News Minor Abduction and Assault Case Girl Escapes by Jumping into Canal

UP: 'शोर मचाओगी तो जान से मार देंगे'; अगवा कर नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता ने नहर में कूदकर बचाई जान

अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Feb 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के पीलीभीत जिले में अगवा कर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नहर में कूदकर जान बचाई। आरोपियों ने घर के बाहर से असलहे के बल पर अपहरण किया। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश जारी है।

Pilibhit Crime News Minor Abduction and Assault Case Girl Escapes by Jumping into Canal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के अमरिया इलाके के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी की कनपटी पर असलहा सटाकर तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसे गन्ने के खेत में ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में पीड़िता ने पास की नहर में कूदकर अपनी जान बचाई। 
Trending Videos


किशोरी के पिता की तहरीर पर अमरिया थाने में सलमान शाह, फिरोज शाह और समीर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनकी पुत्री पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा के घर गई थी। तभी गांव की एक महिला ने सीमेंट मांगने की बात कहकर उनकी बेटी को अपने मकान के दरवाजे पर बुलाया। 

बेटी जैसे ही वहां पहुंची तभी वहां घात लगाकर बैठे सलमान शाह ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल सटा दी। सलमान ने कहा कि शोर मचाओगी तो जान से मार देंगे। इसके बाद सलमान, फिरोज और समीर उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर खेत में ले गए। 

फटे कपड़ों में ही घर पहुंची बेटी
वहां दुष्कर्म करने के बाद तीनों उनकी बेटी को मरणासन्न हाल में छोड़ दिया। बदहवास बेटी को कुछ नहीं सूझा तो वह नहर में कूद गई। बाद में फटे कपड़ों में ही घर पहुंची।

 

अमरिया थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई है।
 

मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो की तलाश जारी है। घटना से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। -नताशा गोयल, सीओ सदर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed