सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth duped of Rs 1.80 lakh by sending him to Saudi Arabia

Pilibhit News: सऊदी अरब भेजकर युवक से 1.80 लाख रुपये ठगे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth duped of Rs 1.80 lakh by sending him to Saudi Arabia
विज्ञापन
पीलीभीत। सऊदी अरब भेजकर युवक से 1.80 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहुंचने पर नौकरी मिली और न ही वेतन दिया गया। एसपी के निर्देश पर पीड़ित पक्ष ने मेरठ के रहने वाले आरोपी मोहम्मद अफजल के खिलाफ बुधवार को संबंधित आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोई निवासी तरन्नुम पत्नी फिरोज शाह ने एसपी के निर्देश पर कोतवाली में बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति फिरोज शाह की पहचान मेरठ के ग्राम ललयानी निवासी मोहम्मद अफजल से थी। आरोप है कि मोहम्मद अफजल ने उसके पति को सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस पर विश्वास कर उनके पति ने आरोपी को अलग-अलग किस्तों में कुल 1.80 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने दो साल के एग्रीमेंट पर सऊदी अरब का वीजा उपलब्ध करा दिया। इसके चलते उसका पति वहां चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सऊदी अरब पहुंचने पर उसके पति को पता चला कि आरोपी द्वारा बताई गई नौकरी और शर्तें पूरी तरह गलत थीं। वहां न तो उसे निर्धारित कार्य मिला और न ही किसी प्रकार का वेतन दिया गया। जब उसने भारत वापस लौटने की इच्छा जताई तो उससे 4.74 लाख रुपये जुर्माने के रूप में जमा करने की बात कही गई। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed