फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A 95-year-old woman was duped of lakhs of rupees in the name of FD.

Pratapgarh News: 95 साल की वृद्धा से एफडी के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A 95-year-old woman was duped of lakhs of rupees in the name of FD.
नगर कोतवाली के सराय खांडेयराय निवासी 95 वर्षीय कमला मिश्रा से बैंक कर्मी और रिश्तेदार पर लाखों रुपये की एफडी तोड़वाकर पैसा हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कमला मिश्रा के पति राजस्व कर्मी थे। इलाज के लिए पति ने एफडी कराई थी। पति की मौत के बाद एफडी में बेटे जगदीश मिश्रा नॉमिनी हो गए। वृद्धा ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी उम्र और भूलने की बीमारी का फायदा उठाकर विमला मिश्रा, बैंक कर्मी पवन श्रीवास्तव और बैंक मैनेजर ने मिलीभगत कर एफडी तोड़वाई।

नॉमिनी बेटे को सूचना तक नहीं दी। शिकायत पर जब बेटा बैंक पहुंचा तो एफडी टूटी मिली। विरोध करने पर भगा दिया गया। वृद्धा के कागज भी रिश्तेदार के पास हैं। पुलिस ने 21 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक मैनेजर का बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed