फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brother-in-law shoots dead medical store owner brother-in-law in broad daylight.

Pratapgarh News: दिनदहाड़े बहनोई ने मेडिकल स्टोर संचालक साले की गोली मारकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shoots dead medical store owner brother-in-law in broad daylight.
मदाफरपुर बाजार में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात गार्ड ने मेडिकल स्टोर संचालक अपने साले की गोली मारकर हत्या कर दी। आक्रोशित लोगों ने डंडे से पीटकर आरोपी को भी घायल कर दिया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हत्या की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है।
विज्ञापन


मदाफरपुर निवासी गया प्रसाद यादव की एक बेटी प्रियंका और तीन बेटे भूपेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, देवेंद्र यादव हैं। छोटा बेटा देवेंद्र घर में मेडिकल स्टोर चलाता था। बेटी की शादी सुल्तानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जोगीबीर निवासी कपिल देव के साथ हुई थी, जो सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गार्ड की नौकरी करने लगा।
विज्ञापन

सोमवार की शाम प्रियंका ने मायके वालों को फोन पर बताया कि वह और उसके बच्चे असुरक्षित हैं। विदाई करके ले चलो, पति सभी की हत्या कर देगा। इस पर भाई उपेंद्र और देवेंद्र बहन को घर ले आए। पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने सोमवार की शाम फोन कर गालीगलौज करते हुए ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बुलेट से ससुराल पहुंचकर हवाई फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बाहर निकले देवेंद्र ने बहनोई के हाथ से पिस्टल नीचे गिराने के लिए डंडे से हमला किया। इससे आग बबूला हुए बहनोई ने देवेंद्र के सिर और दाहिने पैर में गोली मार दी, जिससे वह मौके पर घायल होकर गिर गया। घटना से आक्रोशित बाजार के लोगों ने आरोपी को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल देवेंद्र को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। घायल आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कोहड़ौर सीएचसी पहुंची। प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


आपसी विवाद के कारण आरोपी ने ससुराल पहुंचकर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की थी, जिससे घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पिस्टल, मैगजीन और बुलेट वाहन बरामद किया गया है।

- दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed