{"_id":"6a625666f654d55bc802e203","slug":"mangapur-phc-was-opened-but-no-treatment-was-provided-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-173515-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मंगापुर पीएचसी का ताला खुला पर इलाज नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मंगापुर पीएचसी का ताला खुला पर इलाज नहीं मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर ब्लॉक के मंगापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। सुबह पीएचसी का ताला तो खुल गया, लेकिन डॉक्टर, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय नहीं मिले।
पीएचसी में इलाज कराने आने वाले मरीजों को एलटी और स्वीपर यह कहकर सीएचसी सांगीपुर भेज रहे थे कि आज डॉक्टर और फार्मासिस्ट नहीं आए हैं। बिना दवा और जांच के मरीज मायूस होकर लौट गए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शुक्ल ने कहा कि डॉक्टरों की कमी है। फार्मासिस्ट ज्ञानेंद्र की ड्यूटी मंगापुर में लगाई गई थी। अगर वह नहीं आए तो इसकी शिकायत सीएमओ से की जाएगी।
विज्ञापन
लोग बोले
मंगापुर पीएचसी की ओर अफसरों का ध्यान नहीं पड़ रहा है। यहां तैनात चिकित्सक और फार्मासिस्ट के आने-जाने का समय तय नहीं है। इससे परेशान होना पड़ता है। - शैलेंद्र सिंह, मंगापुर।
............
आठ बजे पीएचसी में इलाज कराने पहुंचा। दोपहर के 12 बजने वाले हैं। अभी तक डॉक्टर न ही फार्मासिस्ट आए। बगैर इलाज कराए वापस घर जा रहा हूं। - प्रमोद त्रिपाठी, मंगापुर।
........
वर्जन-
डॉक्टर और फार्मासिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। एक साथ दोनों अवकाश पर नहीं जा सकते हैं। सही जवाब न देने पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्राचार किया जाएगा। - डॉ. एएन प्रसाद, सीएमओ।