सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No relief from the heat even after the rain.

Pratapgarh News: बारिश के बाद भी गर्मी से नहीं मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
No relief from the heat even after the rain.
विज्ञापन
बारिश के बाद भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आसमान में बादलाें की आवाजाही जारी रही।

उमसभरी गर्मी से हर कोई परेशान नजर आया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने एवं बूंदाबांदी का अंदेशा जताया है।
मंगलवार शाम जिले में कई जगहों पर बारिश हुई लेकिन बुधवार को गर्मी का सितम कम नहीं हुआ। बुधवार को दोपहर बाद लोगों की सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही। आवश्यक कार्यों से बाहर निकले लोगों को धूप व गर्मी ने झुलसा दिया। शाम को गर्मी का असर कम होने पर लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में मौजूद लोगों ने पंखे, कूलर व एसी से बचाव किया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का अंदेशा है। आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed