सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rajesh again became the General Secretary, Pawan Gautam took charge as the Vice President

Pratapgarh News: दोबारा महामंत्री बने राजेश, पवन गौतम को उपाध्यक्ष की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rajesh again became the General Secretary, Pawan Gautam took charge as the Vice President
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर रविवार को जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी की घोषणा की। राजेश सिंह को दोबारा महामंत्री की कमान सौंपी गई। महामंत्री रहे पवन गौतम को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
Trending Videos

महामंत्री की सूची में दो नाम राजेश मिश्र और अजय वर्मा का भी जोड़ा गया है। जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सरोज त्रिपाठी, पवन गौतम के साथ अशोक श्रीवास्तव, अशोक सरोज, अजय सिंह, रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र व राम आसरे पाल को दी गई है। वहीं, विनोद शर्मा, राम चरित्र वर्मा, प्रतिभा केसरवानी, पूनम इंसान, अनिल मौर्य, जितेंद्र विक्रम सिंह, मुदित सिंह व सूर्य प्रकाश पटेल को जिला मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव विलास वैश्य कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह कार्यालय मंत्री व मुरलीधर को कार्यालय सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया। राघवेंद्र शुक्ल दोबारा जिला मीडिया प्रभारी व देवश त्रिपाठी सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। आशीष खंडेलवाल जिला सह मीडिया प्रभारी, पंकज सिंह आईटी संयोजक, आशीष त्रिपाठी सोशल मीडिया संयोजक, विशाल सिंह एवं मंजीत सरोज को सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed