फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relief from saline water, water treatment plant to be built

Pratapgarh News: खारे पानी से मिलेगी राहत, बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Relief from saline water, water treatment plant to be built
चिलबिला में यहां पर बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट। संवाद
सबकुछ ठीक रहा तो शहर में खारे की पानी की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। घर-घर शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसके लिए चिलबिला में जल्द ही 37 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) की स्थापना होगी। इसके लिए चिलबिला में एक हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है। नगरपालिका के अफसर डीपीआर तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका का विस्तारीकरण हुए सात साल हो चुके हैं। पूरे ईश्वर नाथ, पूरे केशवराव, शुकुलपुर, बराछा सहित एक दर्जन गांव शहर में शामिल हुए थे। इससे शहर की आबादी एक लाख से बढ़कर 1.25 लाख हो गई।
विज्ञापन

धीरे-धीरे इन विस्तारित मोहल्लों में लोग बस रहे हैं। बस्तियां आबाद हो रही हैं, लेकिन यहां खारे पानी की समस्या अभी भी है। शहर में घर-घर लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने को लेकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम प्रयागराज नगरीय टीम ने नगरपालिका की टीम के साथ दो महीने पहले शहर का सर्वे किया था। इस दौरान चिलबिला में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एक हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। इस प्लांट की क्षमता 37 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) की होगी। शृंग्वेरपुर से पाइपलाइन के जरिये प्लांट में पानी की व्यवस्था होगी। इस बड़े प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
वर्जन
डब्ल्यूटीपी के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। डब्ल्यूटीपी बनने से खारे पानी की समस्या से निजात मिलेगी। - राकेश कुमार, ईओ

आंकड़े एक नजर में
एक एमएलडी में होता है 10 लाख लीटर पानी
30 साल आगे की तैयारी में नगरपालिका
2019 में शहर का हुआ था विस्तार
शहर में शामिल हुए थे 12 गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed