{"_id":"6a29b4426ead89f233034f2e","slug":"rising-costs-are-crippling-the-studio-business-in-the-district-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-169982-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महंगाई तोड़ रही जिले में स्टूडियो व्यवसाय की कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महंगाई तोड़ रही जिले में स्टूडियो व्यवसाय की कमर
Thu, 11 Jun 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती महंगाई और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव ने स्टूडियो के व्यवसाय को प्रभावित किया है। फोटो कॉपी, लैमिनेशन, फोटो प्रिंटिंग और फोटोग्राफी सेवाओं की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि ग्राहकों की संख्या में आपेक्षाकृत वृद्धि नहीं हो रही है।
दुकानदारों का कहना है कि बिजली, इंटरनेट, मशीनों के रखरखाव और कच्चे माल के बढ़े खर्च के कारण शुल्क बढ़ाना जरूरी है। महंगाई के चलते कारोबार पहले जैसी रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। संचालकों को उम्मीद है कि भविष्य में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से व्यवसाय को नई गति मिलेगी।
-खर्च बढ़ा, ग्राहक नहीं
संचालक एवं प्रोग्रामर शिव शंकर सिंह ने बताया कि बिजली, इंटरनेट, मशीनों के रखरखाव और कच्चे माल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं, ग्राहकों की संख्या आपेक्षकृत कम हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले दो रुपये में होने वाली फोटो कॉपी अब तीन से चार रुपये से करनी पड़ रही है, जिससे खर्च को संतुलित किया जा सके।
विज्ञापन
स्टूडियो संचालक रवींद्र पांडेय ने बताया कि फोटो कॉपी, लैमिनेशन, फोटो प्रिंटिंग समेत लगभग सभी सेवाओं में उपयोग होने वाली सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे है। पहले की तुलना में संचालन की लागत काफी बढ़ गई है। ऐसे सेवा शुल्क में वृद्धि करना मजबूरी बन गई है। जिससे ग्राहक को अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।